ग्रामीणों से बात कर सुलझाया मामला

प्रखंड के महैचा गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अब सोमवार से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। विद्यालय में पठन पाठन शुरू कराने के लिए प्रखंड स्तरीय प्रशासन द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर मना लिया गया है। बीते 28 जनवरी को विद्यालय की दीवार गिरने से उससे दबकर चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी थी। जिससे ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया था। जिसके बाद भयभीत शिक्षक विद्यालय में जाना छोड़ दिये थे। शनिवार को बीडीओ मार्कण्डेय राय, सीओ अशोक शर्मा और बीइओ सूरज लाल प्रसाद ने पहल करते हुए आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मामले में हेडमास्टर प्रमोद तिवारी, शिक्षक संजय बैठा, संजय पटेल सहित चारों आरोपित शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में स्थानान्तरण करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में लिखित आवेदन भी सीओ को सौंपी गयी। जिसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं विद्यालय का प्रभार सुचारू ढंग से चलाने के लिए विद्यालय की शिक्षिका कुंती देवी को विद्यालय का प्रभार सौंप दिया गया। जिससे ग्रामीण शांत हो गए। इस संबंध में सीओ अशोक शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचायी जाएगी। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर मना लिया गया है। सोमवार से पठन पाठन चालू कर दिया जाएगा।

Ads:






Ads Enquiry