प्रखंड के बलेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नवोदय विद्यालयों के करीब दो सौ छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य की जांच की गयी। स्वास्थ्य जांच के बाद जरुरत मंद छात्रों के बीच मुफ्त में दवा का वितरण भी किया गया। शिविर में डा. इम्तेयाज अहमद, डा. आर के सिंह तथा डा. अमर कुमार के द्वारा छात्रों की जांच की गयी। इस दौरान एच रहमान, वीएस परासर आदि ने चिकित्सकों को बच्चों के इलाज में सहयोग किया। स्वास्थ्य शिविर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य तारकेश्वर नाथ शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गयी। शिविर में चिकित्सकों के अलावा काफी संख्या में विद्यालय मे बच्चे मौजूद थे।