थाना क्षेत्र के थावे-मीरगंज पथ इटवां पुल के समीप दाहा नदी के किनारे स्थित सरसों और अरहर के खेतों में शुक्रवार को अपराधी की तलाश में उचकागांव, थावे तथा सिवान मुफ्फसिल थाना पुलिस के सहयोग से क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्च अभियान चलाया। हालांकि इस अभियान के बारे में कुछ भी बताने से पुलिस परहेज करती रही। सूत्रों के अनुसार सिवान में हत्या और रंगदारी के कई मामले में शामिल एक अपराधी की तलाश में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम मीरगंज थाना पहुंची। थाना पहुंचने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उचकागांव, थावे तथा सिवान मुफ्फसिल थाना पुलिस के सहयोग से दाहा नदी के किनारे स्थित अरहर और सरसो के खेत में अपराधी की तलाश में घंटों सर्च अभियान चलाया। सूत्र बताते हैं कि क्राइम ब्रांच की टीम को यह सूचना मिली थी कि कई कांड शामिल अपराधी बाइक से इटवा धाम की तरफ भागा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस यह कार्रवाई किया। सूत्र बताते हैं कि इस अपराधी के एक साथी की पहचान यूपी के पटहेरवां थाना के जितेंद्र कुमार के रूप की गयी है। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।