जयंती पखवारा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भी राजद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रखंडों में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाया। इस दौरान जननायक के बताये रास्ते पर चले का संकल्प भी लिया गया। शुक्रवार को शहर के गणीनाथ कम्पलेक्स में जननायक की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। जिसकी शुरुआत जननायक के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी। समारोह में फुलेश्वर कानू, दिनेश चंद्र सुमन, प्रत्युष कुमार, सुनिल स्वामी, जितेंद्र महतो, टूनटून ठाकुर, निरंजन प्रसाद वर्णवाल, मोहन लाल ठाकुर, नारदजी प्रसाद, ओमजी वर्णवाल, मनेाज महतो, मोहम्मद सलीम, सोहराब मोदी, शिव पूजन राम, युगुल राम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। राजद कार्यकर्ताओं ने मीरगंज नगर स्थित कार्यालय में भी जननायक की जयंती मनायी। इस मौके पर जननायक के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। जयंती समारोह में धनंजय यादव, कमलेश्वर प्रसाद उर्फ गुड्डू कालंकार, अमरनाथ प्रसाद, विरेंद्र मांझी, अनिल यादव, विनायक जैन विरेंद्र यादव, अवधेश यादव, बजरंगी सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।