दस से होगा बरौली में रूद्र महायज्ञ

बरौली प्रखंड के श्री राम जानकी वैष्णव बैरागी मठ माधोपुर में रूद्र महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गयी है। आगामी दस फरवरी को कलश यात्रा के साथ ही इस पंच कुण्डीय महायज्ञ की शुरुआत हो जाएगी।

यज्ञ के आयोजक बांकेलाल प्रसाद ने बताया कि चंदन दास महाराज इस यज्ञ के संयोजक हैं। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन में देश के कई इलाकों के प्रमुख संत व महात्मा भाग लेंगे। 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले यज्ञ समारोह में उपेन्द्र परासर जी महाराज के अलावा बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के विशेष कार्य पदाधिकारी आचार्य किशोर कुणाल भी भाग लेंगे। यज्ञ के दौरान उपेन्द्र परासर जी महाराज के अलावा मधुकर जी, संजय बाल व्यास, अरविंद स्वामी एवं पवन बिहारी शरण शर्मा प्रवचन कर्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ का विशेष आकर्षण नेपाल के प्रसिद्ध मूर्तिकार द्वारा निर्मित सभी देवी व देवताओं की 108 मूर्तियां हैं। जबकि महायज्ञ में वृन्दावन की रामलीला व रासलीला मंडली को भी आमंत्रित किया गया है।

Ads:






Ads Enquiry