गोपालपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी ओझा गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने 72 साल की एक वृद्ध महिला की जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कुछ लोग प्रभावती कुंवर नामक वृद्ध महिला की जमीन पर जबरन नींव कटवा रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर महिला उन्हें रोकने पहुंची। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस संबंध में पीड़ित महिला के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें जलेश्वर ओझा तथा मैनेजर ओझा सहित चार लोगों को नामजद किया गया है।