मांझा से नाबालिग लड़की का अपहरण

थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव से एक नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की संध्या समय घर से नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर गयी थी। इस बीच मौका देखकर उसका दो युवकों ने अपहरण कर लिया। घटना को लेकर अपहृत लड़की के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें निरंजन साह तथा संतोष साह को नामजद आरोपी बनाया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है।

Ads:






Ads Enquiry