नहीं बनी दक्षता परीक्षा फेल शिक्षकों की सूची

नियोजित शिक्षकों की दक्षता परीक्षा में फेल हुए शिक्षकों की सूची पर शिक्षा विभाग में तैनात बाबूओं का पेंच फंस गया है। इनके पास सूची ही नहीं, बल्कि पूरा क्रास लिस्ट मौजूद है। बावजूद इसके दक्षता परीक्षा में फेल हुए शिक्षकों की सूची अबतक नहीं बन सकी है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास दक्षता परीक्षा में फेल हुए शिक्षकों का आंकड़ा उपलब्ध कराने में इनकी हिचक को देखते हुए शंकाएं उठने लगी हैं।

जानकार सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2009 तथा 2010 में दक्षता परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में तमाम नियोजित शिक्षकों ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद रिजल्ट प्रकाशित किया गया। रिजल्ट की सीडी के साथ ही बकायदा क्रास लिस्ट भी जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराये गये थे। वर्ष 2012 के मार्च माह में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने दक्षता परीक्षा में फेल हुए शिक्षकों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगते हुए सूची तलब की थी। तब पत्र आने के बाद शिक्षा विभाग में सरगर्मी बढ़ी थी और मामला शांत हो गया। एक साल के बाद दोबारा प्राथमिक शिक्षा निदेशक का पत्र आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी दक्षता परीक्षा में फेल हुए शिक्षकों की सूची को खंगालना शुरू किया है। लेकिन इस सूची पर बाबूओं का पेंच फंस गया है। पूरी सीडी व क्रास लिस्ट उपलब्ध होने के बाद भी अधिकारियों तक को बाबू पाठ पढ़ाने में लगे हैं। 30 मार्च 2013 को प्राथमिक शिक्षा निदेशक का दूसरा पत्र आने के बाद दक्षता परीक्षा में फेल हुए शिक्षकों का नियोजन रद करने की बात शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने की थी। लेकिन यह पत्र आए भी दो साल पूर्ण होने को है। लेकिन इसके बाद भी दक्षता परीक्षा में कितने शिक्षक फेल हुए इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बताया जाता है कि दक्षता परीक्षा में असफल शिक्षकों के क्रास लिस्ट व सीडी पर बाबू कुंडली जमाए बैठे हैं। जब तक यह कुंडली नहीं खुलेगी, फेल शिक्षकों की सूची विभाग को प्राप्त नहीं होगी।

Ads:






Ads Enquiry