मतदाता सूची में नाम जोड़ने को विशेष कैंप आज

एक जनवरी 2016 को अहर्ता सूची मानकर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। दो फरवरी से प्रारंभ हुए इस अभियान में नाम जोड़ने के लिए 22 फरवरी तक आवेदन प्राप्त किये जाएंगे।

अवर निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने बताया कि जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बकायदा अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके तहत मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया हे। नाम जोड़ने या काटने के लिए आवेदन बीएलओ के पास जमा किये जाएंगे। इसी अभियान के तहत 14 व 21 फरवरी को सभी बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में सभी बीएलओ को निश्चित रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिये गये हैं।

किस कार्य के लिए कौन फार्म भरें

* निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने को प्रपत्र छह भरें।

* अप्रवासी भारतीय नाम जोड़ने को प्रपत्र छह क भरें।

* निर्वाचक सूची ने नाम हटाने के लिए प्रपत्र सात भरें।

* निर्वाचक सूची की प्रविष्टि में संशोधन को प्रपत्र आठ भरें।

* एक बूथ से दूसरे बूथ पर नाम ले जाने के लिए प्रपत्र आठ क भरें।

क्या है संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

* मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 2 फरवरी 2016 को।

* दावा व आपत्ति 2 फरवरी से 22 फरवरी तक।

* आपत्ति का निबटारा 4 मार्च 2016 को।

* मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 11 मार्च को।

Ads:






Ads Enquiry