हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल

विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहनिया गांव में फसल चराने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने तलवार व अन्य घातक हथियारों से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राहुल पटेल के खेत में इसी गांव के मनमोहन पटेल का मवेशी फसल बर्बाद कर रहा था। जब राहुल पटेल व उनके परिवार के लोग इस बात का उलाहना देने के लिए मनमोहन पटेल के पास पहुंचे तो उल्टे दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर तलवार व अन्य घातक हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में राहुल कुमार के अलावा उनके पिता श्यामजीत पटेल व मां घायल हो गये। तीनों घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर थाने में राहुल पटेल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें मनमोहन पटेल तथा गौतम पटेल सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry