विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहनिया गांव में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने सर्वदा देवी तथा उनके पति विजय तिवारी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर सर्वदा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमें इसी गांव के हीरा तिवारी तथा राजन तिवारी सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है।