जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के आठ साथियों पर भी कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान के बाद लोगों की भावनाओं को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इस मौके पर अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों सभी आठ छात्रों को गिरफ्तार कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। वाम दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। राष्ट्र विरोधी नारा लगाने वालों के पक्ष में खड़े होने वाले वाम दलों का चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। वाम दल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्र भक्त संगठन पर गलत आरोप लगा रहे हैं। लेकिन अभाविप देश को नुकसान पहुंचाने के लिए वाम दलों द्वारा रची जा रही साजिश को बर्दास्त नहीं करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सिंह ने किया। इस मौके पर जिला संयोजक विशाल वैभव, राजन तिवारी, कौशिक सिंह, दीपचंद कुमार, अभिषेक कुमार, विशाल सिंह, सुंदर कुमार, विरेश कुमार, सन्नी सिंह, लक्की राय, गोलू सिंह, मोहित कुमार, रुचि सिंह, रिया कुमारी, ममता कुमारी, रिंकू कुमारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।