जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में एक अनुसूचित जनजाति की महिला सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थावे थाना क्षेत्र के गवन्दरी फकीराना गांव में जबरन झोंपड़ी उजाड़ने से मना करने पर कुछ लोगों ने अनुसूचित जनजाति की महिला ज्योति देवी की जमकर पिटाई कर दिया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने उसकी झोंपड़ी को भी उजाड़ दिया। घटना को लेकर पीड़ित महिला ज्योति देवी के बयान पर अनुसूचित जाति थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें नंदकिशोर बनिया तथा गोपाल बनिया सहित सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उधर कटेया थाना क्षेत्र के हररवां गांव में पतहर काटने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लवंगी देवी के अलावा उसके पुत्र व पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लवंगी देवी ने इस संबंध में कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।