चप्पल फेंकने के विवाद में तीन युवती को पीटा

थाना क्षेत्र निरपत छापर गांव में घर के बाहर चप्पल फेंकने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार की तीन युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना को लेकर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि निरपत छापर गांव निवासी लाल बिहारी साह का पुत्र गुरुवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के क्रम में उसने अपना चप्पल पड़ोसी आत्मा साह के दरवाजे की तरफ फेंक दिया। बताया जाता है कि बच्चे द्वारा चप्पल पड़ोसी के दरवाजा पर फेंकने के बाद लाल बिहारी साह की पुत्री मिनीता कुमारी चप्पल लाने के लिए पड़ोसी के घर के पास गयी तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस दौरान उन्हें बचाने पहुंची अनिता कुमारी तथा रतना कुमारी को भी पीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर लाल बिहारी साह के बयान पर थाना में उदय साह सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry