थाना क्षेत्र के जादो पिपरा गांव की एक चौदह वर्षीय लड़की का गुरुवार की देर शाम अपहरण कर लिया। इस मामले को लेकर लड़की की मां ने थाना में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें लड़की को बेच देने की आशंका भी जताई गयी है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि जादो पिपरा गांव की एक लड़की गुरुवार की देर शाम को किसी काम से अपने घर से बाहर निकली थी। तभी उसका अपहरण कर लिया गया। इस घटना को लेकर लड़की की मां ने मीरगज नगर के वार्ड नंबर चार निवासी रसीद हजाम, आसिफ हजार तथा नईम हजाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें शादी की नियत से अपनी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए यह भी आशंका जताई गयी है उनकी बेटी ं बेच भी दिया जा सकता है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामार अभियान चला रही है।