पदयात्रा पर निकले संतों का भक्तो ने किया स्वागत

नेपाल से अयोध्या तक पदयात्रा पर निकले संतों की 18 सदस्यीय टोली मंगलवार को शहर के अरार मोड़ पर पहुंची। जहां स्थानीय लोगों ने पदयात्रा पर निकले संतों का स्वागत करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संतो ने भजन कीर्तन कर माहौल में भक्ति कर रस घोल दिया।

बताया जाता है कि नेपाल के पिपरा जनकपुर धाम से एक फरवरी को संत महंथ राम शरण के नेतृत्व में 18 सदस्यीय संत साधुओं की टोली पदयात्रा करते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार को शहर के अरार मोड़ पर संतों के पहुंचने पर भाजपा नेता मंजीत सिंह, डा. राजेश बरनवाल, दीपक कुमार दीपू, धीरज श्रीवास्तव के स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर संतो ने भजन कीर्तन गाकर माहौल में भक्ति का रस घोल दिया। संत महंथ राम शरण ने बताया कि श्रीसीताराम नाम संकीर्तन पदयात्रा के माध्यम से 18 सदस्यों की टोली प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिये निकली है। यह टोली पदयात्रा के साथ साथ पूरे रास्ते कीर्तन करते हुए अयोध्या पहुंचेगी। इस टोली में संत नरेश ठाकुर, शत्रुधन मिश्रा, रामकिशुन मंडल, नरेश पासवान, रेवती दास आदि शामिल हैं।

Ads:






Ads Enquiry