थाना क्षेत्र के लोहिजरा गांव के ग्रामीणों ने एक चौकीदार पर रास्ते की जमीन पर मिट्टी भरवा कर गुमटी रख देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक निताशा गुडि़या को आवेदन दिया है। ग्रामीणों का कहना था कि मिट्टी भरवा कर गुमटी रख देने से कुछ ग्रामीणों के घर तक जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया। उन्होंने एसपी से रास्ते की जमीन पर से गुमटी हटवाने के लिए गुहार लगायी है।