विद्युत तार टूटा, करंट से मवेशी की मौत

भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर 11 हजार वोल्ट की तार टूटकर गिर जाने से करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गयी। इसी बीच जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली कर्मियों को दिया। जिसके बाद विद्युत सप्लाई बंद कर दी गयी। बताया जाता है कि बाद में तार जोड़ने पहुंचे बिजली कर्मी को आक्रोशित ग्रामीणों ने तार जोड़ने से रोक दिया। बिजली विभाग के कर्मी ग्रामीणों को समझा बुझा कर तार जोड़ने के प्रयास में लगे हुए हैं।

Ads:






Ads Enquiry