अमीन से बदसलूकी, पांच पर प्राथमिकी

कटेया नगर पंचायत के भलुही रोड में अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश में जमीन की पैमाइश करने गए एक सरकारी अमीन को पैमाइश करने से रोक दिया गया। इसके साथ ही उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए उनका सोने का चेन छीन लिया गया। इस घटना को लेकर अंचल पदाधिकारी कटेया ने पांच लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। बताया जाता है कि कटेया नगर के भलुही रोड में डा. अमरेश पाण्डेय की पत्‍‌नी के नाम से जमीन खरीदी गयी है। हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देश पर सरकारी अमीन इस जमीन की पैमाइश कराने गए थे। लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें जमीन की पैमाइश कराने से रोक दिया और उनके गले से सोने की चेन छीन लिया। हालांकि बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी देखरेख में जमीन का पैमाइश कराया। इस घटना की अमीन से जानकारी होने पर सीओ राजेश कुमार सिंह ने थाना में धु्रवदेव चौबे सहित पांच लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry