दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

भोरे-मीरगंज मुख्य पथ पर खजुरहां मोड़ के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक बाइक पर सवार संसारपुर निवासी हरिनारायण भगत व मुकेश वर्मा तथा दूसरे बाइक पर सवार लक्ष्मीपुर निवासी प्रमोद वर्मा शामिल हैं। तीनों को इलाज स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हरिनारायण भगत तथा प्रमोद वर्मा की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Ads:






Ads Enquiry