विभिन्न गांवों के किसानों जीरो टिलेज से लगायी गयी गेहूं की फसल की जांच शुक्रवार को केंद्रीय टीम ने किया। चावल विकास निदेशालय आइसीआर न्यू दिल्ली के निदेशक डा. विरेंद्र कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने सिकटिया, तेतरिया, तिवारी टोला सहित आधा दर्जन किसानों के खेत में लगी रबी की फसलों की जांच किया। इस दौरान जीरो टिलेज से गेहूं की खेती को और व्यापक पैमाने पर कराये जाने पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर जिला कृषि समन्वयक सुधीर वर्मा, बीइओ जगदीश प्रसाद, नोडल समन्वयक सुनिल कुमार सिंह, समर विजय राय, आनंद राय, राजेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।