धोखाधड़ी कर बीपीएल सूची में नाम दर्ज कर पेंशन के लिए आवेदन करने वाले दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ बैजू कुमार मिश्र ने बताया कि रोप पोइया निवासी हरिहर चौधरी तथा भाट पोइयां निवासी रामदेव राम ने पेंशन योजना के तहत लाभ लेने के लिए प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया था। जांच के दौरान पंचायत सचिव भानू कुवर ने पाया गया कि इन आवेदकों द्वारा बीपीएल सूची के क्रमांक का गलत ढंग से उपयोग कर आवेदन किया गया है। जिसे गंभीरता से लेते हुए इन आवेदकों पर पंचायत सचिव को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि पेंशन योजना के लिए दिये गए आवेदनों की जांच सहीं ढंग से की जाएगी ताकि सही लाभुक पेंशन से वंचित नहीं रह सके।