दहेज के लिए बहू की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेबी देवी की उसके पति व ससुराल के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इस संबंध में पीड़ित महिला के बयान पर थाने में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

जानकारी के अनुसार सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के बंधु श्रीराम गांव के जिउत पड़ित की पुत्री बेबी देवी की शादी मीरगंज थाना क्षेत्र के भोजहाता गांव के रंजन पड़ित के साथ करीब पांच साल पूर्व संपन्न हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर बेबी को उसके पति व ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसके बाद भी जब ससुराल के लोगों की मांग पूरी पहीं हुई तो बेबी की कमरे में बंद कर उसकी सास व ननद सहित अन्य लोगों ने पिटाई की तथा घर से मारपीट कर निकाल दिया। इस संबंध में थाने में पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें रंजन पड़ित, मुनेश्पर पड़ित, राजू पड़ित तथा जितेन्द्र पड़ित सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry