सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

थाना क्षेत्र के महम्मदपुर-लखनपुर पथ पर दिघवा दुबौली बाजार के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि महम्मदपुर निवासी विनोद कुमार बाइक से दिघवा दुबौली की तरफ जा रहे थे। तभी एक अन्य बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गयी। इस हादसे में विनोद कुमार सहित दूसरी बाइक पर सवार चांदपुर निवासी विकास पंड़ित घायल हो गए। दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

Ads:






Ads Enquiry