प्रखंड क्षेत्र के छतु बथुआ स्थित खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें डीएसटी क्रिकेट क्लब बहेरवां की टीम ने सद्दाम एलेवन पैकौली बदों को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। इस मैच में विरेंद्र कुमार को मैन आफ द मैच तथा मिथलेश कुमार को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अनवर हुसैन, प्रिंस कुमार राय, जटाशंकर सिंह, इमरान अली, आलोक कुमार राय, इसराइल अंसारी सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।