थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये। घायल दिघवा गांव की एैनूल खातून, सफियाबाद निवासी गजेंद्र साह, सोनवलिया निवासी तारकेश्वर साह, दिघवा दुबौली निवासी रामेश्वर प्रसाद को इलाज प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।