चौबीस घंटे पहले लेना होगा टिकट

छपरा से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन में चौबीस घंटे पहले आरक्षण कराना होगा। थावे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक टीएन बैठा ने बताया कि गाड़ी संख्या 05115 छपरा से आनंद विहार तथा गाड़ी संख्या 05116 आनंद विहार से छपरा जाती है। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए चौबीस घंटे पहले आरक्षण कराना पड़ेगा। हालांकि अगर आरक्षण चार्ट बनने से पहले कुछ बर्थ खाली रहा तो थावे जंक्शन से ही यात्रियों को टिकट दिया जाएगा।

Ads:






Ads Enquiry