उद्घाटन मैच में बनारस की टीम विजयी

प्रखंड के नेचुआ जलालपुर स्थित महेन्द्र दास खेल मैदान में खेले जा रहे साहेब अनुराग दास क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को बनारस की टीम ने रांची की टीम को 67 रनों से हरा दिया।

इसके पूर्व टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनारस की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 217 रन का स्कोर खड़ा करते हुए विपक्षी रांची की टीम को 218 रनों का लक्ष्य दिया। बनारस की ओर से बल्लेबाज आजाद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 74 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी रांची की टीम 25 ओवर में मात्र 151 रन ही बना कर आल आउट हो गयी। इस तरह मैच को बनारस की टीम विजयी रही। इस मैच मे मैन आफ द मैच बनारस के आजाद को दिया गया। इसके पूर्व रविवार के दिन मैच का उद्घाटन जदयू के जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. रामदुलार दास, अजय कुमार, विशाल राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Ads:






Ads Enquiry