थावे थाना में प्रवीण कुमार ने थानाध्यक्ष के पद पर योगदान कर लिया। इसके पूर्व वे विजयीपुर के थानाध्यक्ष थे। योगदान के बाद प्रवीण कुमार ने बताया कि आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण करना उनका पहली प्राथमिकता होगी। ज्ञातव्य है कि थावे में थानाध्यक्ष रहे पंकज कुमार को विजयीपुर थाने के थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है।