ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्थित सोलर लाइट की बैट्री शनिवार की रात्रि चोरी कर ली गयी। बताया जाता है कि दुर्गा मंदिर स्थित मां के चौका घर के सामने सरकारी मद से सोलर लाइट लगाया गया था। शनिवार की रात्रि चोरों ने सोलर की बैट्री की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंदिर प्रबंध समिति को रविवार की सुबह हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।