मारपीट की घटना में आठ लोग घायल

बरौली थाना क्षेत्र के भड़कुईयां वार्ड संख्या छह में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान दाब व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर आठ लोगों को घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बरौली थाना क्षेत्र के भड़कुईयां में पूर्व से चल से भूमि विवाद को लेकर राजकुमारी देवी तथा प्रियंका कुमारी के परिवारों के लोग आपस में भिड़ गये। इस बीच दोनों ओर से हुई मारपीट में एक पक्ष से राजकुमारी देवी, राजेश्वर सिंह, सत्यम कुमार, अवधेश कुमार सिंह तथा नीला कुमारी एवं दूसरे पक्ष से प्रियंका कुमारी, सोनू कुमारी तथा नेहा कुमारी घायल हो गये। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए बरौली अस्पताल में भर्ती कराया। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Ads:






Ads Enquiry