केन्द्रीय टीम करेगी गांवों का निरीक्षण

केन्द्रीय जल एवं स्वच्छता मंत्रालय में परामर्शी अंजू उप्पल के नेतृत्व में केन्द्रीय टीम शनिवार को कई गांवों का निरीक्षण करेगी। टीम में शामिल लोग गांवों में जाकर वहां स्वच्छता के संबंध में अबतक आयी जागरुकता के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा। ग्लोबल सेनिटेशन के कुमार उमाशंकर ने बताया कि केन्द्रीय मंत्रालय की परामर्शी थावे प्रखंड के लछवार के अलावा विजयीपुर प्रखंड के पगरा पंचायत के मरफी गांव जाएंगी। अलावा इसके वे काशी टेंगराहीं गांव में रात्रि समय रुककर वहां की स्थिति में बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी। अलावा इसके लोगों को खुले में शौच आदि को रोकने के संबंध में प्रशिक्षित करेंगी।

Ads:






Ads Enquiry