शहर के मिंज स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ तत्वाधान में चल रहे सीनियर डिविजन लीग में शुक्रवार को वृंदावन
तथा जय हिंद थावे की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें जय हिंद थावे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 102 रन बनायी। जय हिंद क्लब के खिलाड़ी मनान अधिकतम 17 तथा नवीन 14 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वृंदावन की टीम 63 रन बनाकर आल आउट हो गयी। जय हिंद क्लब थावे ने वृंदावन को 40 रनों से हराकर मैच जीत लिया। वृंदावन की टीम की ओर से चेतन 13 तथा करण कुमार ने 23 रन का योगदान दिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार मनोज चौरसिया को दिया गया। इस मौके पर समाजसेवी सुभाष सिंह, अमित सिंह, धर्मेद्र कुमार, राजीव सिंह सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।