बरौली में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

पुलिस ने थाना क्षेत्र के रुपनछाप गांव के समीप स्थित बंसवारी में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध तरीके से संचालित मिनी शराब फैक्ट्री के कारोबार का उद्भेदन किया। छापामारी के दौरान पुलिस ने भारी संख्या में अवैध शराब व शराब पैकिंग मशीन सहित कई सामानों के साथ शराब निर्माण के काम में लगे तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार बरौली थानाध्यक्ष अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि रुपनछाप गांव में कुछ समय से अवैध तरीके से शराब निर्माण का कार्य चल रहा है। इस सूचना पर उन्होंने दलबल के साथ गांव में छापामारी की। छापामारी के दौरान उन्होंने दो ड्रम में रखे गये चार सौ लीटर कच्चा स्प्रिट, करीब दो सौ तैयार देसी शराब का पाउच, गैस सिलेंडर, करीब चार हजार रैपर, गैस सिलेंडर के अलावा कई अन्य आपत्तिजनक सामानों को बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापामारी के दौरान राजेश कुमार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Ads:






Ads Enquiry