नगर के मिंज स्टेडियम के समीप शनिवार की शाम एक युवक ने दो छात्रों को आपसी विवाद को लेकर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्रों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि कैथवलिया गांव निवासी सुकांत कुमार अपने दोस्त राजीव रंजन के साथ साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी बीच मिंज स्टेडियम के समीप अज्ञात युवक ने उन्हें रोक लिया तथा उनका मोबाइल फोन मांगा। जब सुकांत कुमार ने मोबाइल देने से इंकार कर दिया तो युवक ने पीछे से आकर दोनों छात्रों को चाकू मार दिया। चाकू लगाने के बाद दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो कर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायल युवकों के बयान पर कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।