मारपीट में महिला सहित दो घायल

थाना क्षेत्र के सिरसा सीढ़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये। मारपीट के दौरान घायल मीना देवी व जीउत राय को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मीना देवी की हालत गंभीर देखकर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों के बयान पर कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry