मृतहोमगार्ड जवान के पुत्र ने दर्ज कराई प्राथमिकी

थावे गोलंबर के समीप सड़क हादसे में मृत होमगार्ड के जवान पारसनाथ प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार यादव ने इस घटना को लेकर शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में उचकागांव थाना क्षेत्र के वृदावंन गांव निवासी चंदन सिंह पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। वाहन की चपेट में आने से उनके पिता की मौत हो गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने बाद आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Ads:






Ads Enquiry