जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में दो स्थानों से दो बाइक की चोरी कर ली गयी। इन घटनाओं को लेकर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवां मोड़ के समीप कोचिंग के लिए गये जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुर गांव के अवधेश कुमार की बाइक चोरी कर ली गयी। इसी प्रकार बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित अपने भाई के ससुराल पहुंचे हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ गांव के सुनील कुमार की बाइक चोरी कर ली गयी। पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।