उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना गांव से एक स्कूली छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर अपहृत लड़की की मां के बयान पर थाने में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरना गांव की स्कूली छात्रा गत बुधवार को घर से पढ़ने के लिए विद्यालय गयी थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरु हुई। कहीं भी उसका सुराग नहीं मिलने पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शुक्रवार को घटना की थाने में दर्ज प्राथमिकी में अरना गांव के चंदन यादव, दहारी चौधरी, रंजन यादव तथा हृदयानंद यादव सहित सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।