प्रखंड के कतालपुर में शुक्रवार को जिला औषधि विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। लेकिन लगातार दूसरे दिन जांच टीम के पहुंचने की भनक लगते ही दवा दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए। बताया जाता है कि डीआइओ संजय कुमार पासवान के नेतृत्व में जांच टीम लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को दवा दुकानों की जांच को कतालपुर बाजार पहुंची। लेकिन जब जांच टीम वहां पहुंची तो सभी दवा की दुकानें बंद मिली। जांच टीम के आने की भनक लगते ही अपनी दवा की दुकान बंद कर दुकानदार गायब हो गए। दवा की दुकानें पूरे दिन बंद रहने से लोगों को दवा के लिए दिन भर भटकना पड़ा। डीआइओ ने बताया कि दवा दुकानों के लिए चलाया जा रहा जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।