प्रखंड के परसौनी पंचायत के पड़रिया मलिकाना गांव में शुक्रवार को आग लग जाने से दो आवासीय झोपड़ी जलकर राख हो गयी। इस अगलगी में झोपड़ी में रखे गयी हजारों रुपये कीमत के सामान भी जल कर नष्ट हो गए। बताया जाता है कि मनोज ठाकुर के आवासीय झोपड़ी में शुक्रवार को खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गयी। आग ने देखते देखते सरोज ठाकुर की आवासीय झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो झोपड़ी सहित उसमें रखे गए कपड़े, अनाज नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य की संपति जलकर राख हो गयी। बताया जाता है कि आग की चपेट में आने से योगेंद्र प्रसाद तथा दीनानाथ प्रसाद के घर को भी काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया योगेंद्र प्रसाद पहुंच ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।