शुक्रवार को पुलिस ने गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ पर थावे थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना कागजात के पाये जाने पर पुलिस ने 70 बाइक को जब्त कर लिया। बताया जाता है पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के आलोक में शुक्रवार को थावे पुलिस ने थाना के सामने गोपालगंज सिवान पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर बिना कागजात के पाये जाने पर सत्तर बाइक को जब्त कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आगे भी वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।