संवेदनशील बूथों की पहचान का निर्देश

अप्रैल व मई माह में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ के साथ बैठक तक चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी राहुल कुमार ने मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान सुनिश्चित करने के दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को मतदान केन्द्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन होने के पूर्व तमाम तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को मतदान केन्द्रों की सूची का अनुमोदन कराया जाना है। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्धारित अवधि के पूर्व कार्य पूर्ण करने का निर्देश जारी किया। बैठक के दौरान संवेदनशील बूथों की सूची के साथ ही मैपिंग आदि का कार्य भी पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही चुनाव के मद्देनजर वाहन आदि की जरुरत के संबंध में भी प्रतिवेदन देने का निर्देश जारी किया। बैठक के दौरान मतपेटिकाओं की रंगाई आदि का कार्य भी ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ज्ञातव्य है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान केन्द्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन 29 फरवरी को करने का निर्देश दिया है। इसके पूर्व 18 फरवरी को ही आयोग के समक्ष अनुमोदन के लिए मतदान केन्द्रों की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी शंभू नाथ के अलावा सभी बीडीओ भी मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry