पिछले दो दशक से बंद शराब फैक्ट्री में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। जिससे वहां खड़ी एक जीप सहित गोदाम में रखे गए सामान धू-धूकर जलने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर दमकल के साथ पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब फैक्ट्री में चोरी की नियत से घुसे असमाजिक तत्वों ने आग लगायी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।