प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, बल्कि खुद अपना मुकाम हासिल कर लेती है। इसी को चरितार्थ किया है प्रखंड के बहोरा हाता के किसान गणेश पड़ित के पुत्र अमृत कुमार ने। अमृत कुमार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र हरिकोटा द्वारा देश स्तर पर आयोजित परीक्षा में 23 वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। इस परीक्षा में देश भर से एक लाख तीस हजार छात्र शामिल हुए थे। जिसमें सूबे से मात्र दो छात्र चयनित हुए हैं। उन्हीं में एक हैं अमृत कुमार। अन्ना मलाई यूनिवर्सिटी के बी टेक के छात्र अमृत इसरो में चयनित होते ही डब्लूओटीएस टेक्नालाजी तैयार किया है। अपनी तरह की नई टेक्नालाजी किसी भी तरह के आटोमोबाइल इंजन में प्रयोग किया जा सकता। इस टेक्नालाजी की खासियत यह है कि कोई भी वाहन चालक निर्धारित गति से अधिक जाकर ओवरटेक करने की कोशिश करता है, तो इंजन वहीं बंद हो जाएगा। छात्र अमृत कुमार की इस उपलब्धि पर उसके गांव बहोरा हाता में खुशी की लहर व्याप्त हो गयी है।