युवती की लाठी डंडा से पिटाई

नगर थाना क्षेत्र के पसरमा गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर एक युवती को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल युवती को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है पसरमा गांव निवासी तथा आंगनबाड़ी केंद्र की रसोइया सुभावती देवी की पुत्री सुमन कुमारी का किसी बात को लेकर अपनी चचेरी बहनों से विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर चचेरी बहनों ने लाठी डंडा से मारपीट कर सुमन कुमारी को घायल कर दिया। घायल युवती को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ads:






Ads Enquiry