राशन कार्ड पर राशन-किरासन देने का निर्देश

पिछले चार माह से राशन किरासन के लिए परेशान हो रहे लाभुकों को शनिवार को बीडीओ के निर्देश के बाद राहत मिली। बीडीओ ने सभी पंचायत के पंचायत सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी पंचायतों के जनवितरण प्रणाली दुकानदार सितंबर से लेकर दिसंबर तक के चार महीने के राशन का वितरण राशन कार्ड के आधार पर ही कर देंगे। इस चार माह का राशन जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के यहां स्टाक में जमा है। बतातें चलें कि सितंबर महीने से ही राशन किरासन के लिए लाभुक परेशान थे। जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा लाभुकों से कूपन की मांग की जा रही थी और लाभुकों के पास कूपन उपलब्ध नहीं था। ऐसे में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। जन वितरण प्रणाली दुकानदार किसी निर्देश के अभाव में मनमानी कर रहे थे। इस बात की शिकायत कई दिनों से बीडीओ दृष्टि पाठक को मिल रही थी। शनिवार को बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि सितंबर से लेकर दिसंबर तक का राशन राशन कार्ड पर ही उपलब्ध करा दिया जायें और जो भी जन वितरण प्रणाली दुकानदार इसमें आनाकानी करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जायें। बीडीओ ने यह भी कहा कि गांव में इस बात का व्यापक प्रचार प्रसार किया जायें कि राशन कार्ड के आधार पर ही चार माह का राशन उपलब्ध कर दिया जाएगा। साथ ही जनवरी 2016 का राशन कूपन के आधार पर मिलेगा और विभाग जल्द ही सभी लाभुक के पास कूपन पहुंचा देगा। जिससे किसी लाभुक को राशन की समस्या नहीं आये।

Ads:






Ads Enquiry