समारोह में पुरस्कृत किए गए अव्वल छात्र

शहर के डीएवी स्कूल में सोमवार को समारोह आयोजित कर पर्यावरण जागरुकता को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता वन विभाग के तत्वाधान में आयोजित हुई थी। जिला वन पदाधिकारी भोला प्रसाद ने बताया कि बीते दिसंबर माह में शहर के डीएवी हाई स्कूल परिसर में पर्यावरण जागरुकता को लेकर निबंध तथा साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले डीएवी हाई स्कूल के छात्र साहिल कुमार को दो हजार नगद, द्वितीय स्थान पर आने वाले जमुनहां उच्च विद्यालय के छात्र संदीप प्रजापति को पन्द्रह सौ तथा तीसरे स्थान पर रहीं एसएस बालिक उच्च विद्यालय की छात्रा सिंगल कुमारी को एक हजार रुपया तथा प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में दिया गया। इस तरह साइकिल रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले सिधवलिया प्रखंड के साहपुर उच्च विद्यालय के छात्र रामसुदंर ठाकुर, द्वितीय स्थान पर रहे वीएम हाई स्कूल के छात्र कमरुद्दीन आलम तथा तीसरे स्थान पर रहे सोनहुला उच्च विद्यालय की छात्रा ममता कुमारी को पुरस्कार के रूप में साइकिल दिया गया। समारोह में डीएवी हाई स्कूल के प्राचार्य मित्रा नंद आर्य, शिक्षक तथा काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

Ads:






Ads Enquiry