अब ऋण लेकर हजम करने वालों की खैर नहीं

अब ऋण लेकर हजम करने वालों की खैर नहीं है। ऋण लेकर उसकी अदायगी नहीं करने वालों पर बैंकों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र में स्थित बैंकों से लोग अपने कामों के लिए बैंक से ऋण तो लिये, लेकिन कई वर्षो के बाद भी आज तक ऋण वापस नहीं किया। जिसे देखते हुए अब ऐसे लोगों पर अंचल के माध्यम से निलाम पत्र वाद चलाया जा रहा है। इसके बाद उनकी बैंक में रखी गिरवी संपत्ति की नीलामी की जाएगी। इस संबंध में बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने बताया कि अभी ऐसे लोगों के विरुद्ध लिए नोटिस भेजी जा रही है। अगर इसके बाद भी ऋण वापस नहीं किया गया तो इनकी बैंक में गिरवी रखी संपत्ति की नीलामी कर बैंक के पैसे की भरपाई की जाएगी।

Ads:






Ads Enquiry