मारपीट में तीन लोग घायल

मांझा थाना क्षेत्र के निमुईयां गांव में मवेशी से फसल बर्बाद करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान घायल ओझा यादव, लालू यादव तथा चिंता देवी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर ओझा यादव के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें हृदयानंद यादव तथा बीरबल यादव सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry